National Income राष्ट्रीय आय
राष्ट्रीय आय दरअसल किसी भी देश के नागरिकों और साधनों के द्वारा किसी एक वर्ष में उत्पादित समस्त अंतिम वस्तुएं और सेवाओं का एक मौद्रिक योग फल होता है।
राष्ट्रीय आय के अंतर्गत हम इन बिंदुओं को देखते हुए बात करेंगे।
1 राष्ट्रीय आय की परिभाषा क्या है-?
2 वित्तीय वर्ष क्या है-?
3 राष्ट्रीय आय के प्रमुख क्षेत्रक।
4 राष्ट्रीय आय में जनसंख्या का महत्व।
5 आर्थिक विकास के कारक-?
6 अल्पविकसित होने के कारण-?
7 GDP क्या है-?
8 NDP क्या है-?
9 GNP क्या है-?
10 NNP क्या है-?
1- राष्ट्रीय आय की परिभाषा क्या है-?
किसी राष्ट्रीय के नागरिकों ओर उत्पादन के साधनों द्वारा एक वित्तीय वर्ष (निश्चित समय अवधि) में उत्पादित समस्त अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक की योग फल होता है वहीं राष्ट्रीय आय कहलाती है।
2- वित्तीय वर्ष क्या है-?
वित्तीय वर्ष एक निश्चित समय अवधि होती है वित्तीय वर्ष अलग-अलग देशों में भिन्न-भिन्न हो सकता है, जैसे कि भारत में वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक है जबकि विकसित देशों में वित्तीय वर्ष 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक है।
3- राष्ट्रीय आय के प्रमुख क्षेत्रक कौन से हैं-?
राष्ट्रीय आय की प्रमुख तीन क्षेत्रक है-
(क) प्राथमिक क्षेत्रक-

प्राथमिक क्षेत्रक वह क्षेत्रक है जिसमें की कृषि तथा कृषि से संबंधित क्षेत्र शामिल होते हैं इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का परिवर्तन या विनिर्माण का कार्य नहीं किया जाता है, जैसे कि कृषि।
(ख) द्वितीयक क्षेत्रक –

द्वितीय क्षेत्रक में प्राथमिक संसाधनों में परिवर्तन करके कार्य किया जाता है तथा वस्तुओं के आकार और बनावट में भी परिवर्तन किया जाता है यानी कि द्वितीय क्षेत्र में विनिर्माण से संबंधित सभी प्रकार के कार्य किए जाते हैं जैसे कि उद्योग।
(ग) तृतीयक क्षेत्रक –

तृतीय क्षेत्रक में सभी प्रकार की सेवाओं को शामिल किया जाता है जैसे कि अध्यापक की सेवा, वकील, डॉक्टर आदि।
4- राष्ट्रीय आय में जनसंख्या का महत्व

किसी भी देश के विकास के लिए आवश्यक है कि राष्ट्रीय आय व जनसंख्या दोनों में वृद्धि हो लेकिन जनसंख्या वृद्धि दर राष्ट्रीय आय की वृद्धि दर से कम होनी चाहिए यानी कि जनसंख्या वृद्धि दर के साथ-साथ राष्ट्रीय आय का बढ़ना भी बहुत ही जरूरी है जिससे कि अर्थव्यवस्था में संतुलन बना रहे।
5- आर्थिक विकास के प्रमुख कारक कौन से हैं-?
आर्थिक विकास के वह सभी कारक जिन सभी से आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जा सके जिसमें की-
1 उत्पादन में वृद्धि।
2 शैक्षिक परिवर्तन।
3 स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास।
4 उत्पादन में महिलाओं की भागीदारी।
5 महिला शिक्षा में वृद्धि।
6 राजनीतिक परिवर्तन।
7 सांस्कृतिक परिवर्तन।
8 तकनीकी परिवर्तन।
आदि इस प्रकार के कारक उत्तरदायी हो सकते हैं आर्थिक विकास को स्थापित करने के लिए।
6- अल्पविकसित अर्थव्यवस्था होने के कारण-?
कोई भी अर्थव्यवस्था अल्पविकसित अर्थव्यवस्था तब होती है जब-
1 उत्पादन में कमी हो।
2 आय में कमी हो।
3 उपभोग व्यय अधिक होने पर।
4 बचत में कमी।
5 पूंजी निर्माण में कमी आना।
6 रोजगार में कमी।
7 निवेश में गिरावट।
8 शैक्षिक व स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी।
9 अकुशल जनसंख्या में वृद्धि।
7- GDP-क्या है-?

Gross Domestic Product (सकल घरेलू उत्पाद) किसी देश की घरेलू सीमा के अंतर्गत एक वित्तीय वर्ष में उत्पादित समस्त अंतिम वस्तुएं तथा सेवाएं जिसमें की विदेशी व देश के नागरिकों दोनों के उत्पादन का मौद्रिक के योगफल होता है।
8- NDP क्या है-?

Net Domestic Product (शुद्ध घरेलू उत्पाद) उसे कहा जाता है जब (GDP) सकल घरेलू उत्पाद मे से घिसावट व्यय घटा देते हैं तो उसे शुद्ध घरेलू उत्पाद कहा जाता है।
NDP=GDP-घिसावट व्यय ।
9- GNP क्या है-?

Gross National Product ( सकल राष्ट्रीय उत्पाद) उस कहा जाता है जब (GDP) सकल घरेलू उत्पाद में से विदेशी नागरिकों के द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं कि मौद्रिक मूल्य को घटाया जाता है और अपने देश के नागरिक जो विदेशों से आय अर्जित करते हैं उसको जोड़ा जाता है उसे ही सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहा जाता है।
GNP=GDP-विदेशी नागरिकों के उत्पादित मौद्रिक मूल्य+अपने देश के नागरिकों के द्वारा विदेशों से प्राप्त आय।
10- NNP क्या है-?

Net National Product (शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद) उसे कहा जाता है जब (GNP) सकल राष्ट्रीय उत्पाद में से घिसावट व्यय घटा देते हैं तो उसे ही NNP कहां जाता है। NNP=GNP-घिसावट व्यय ।
BY- KALYAN SINGH
कहीं आप इन्हें देखना भूल तो नहीं गए।